मारवाड़ी महिला सम्मेलन विदिशा शाखा ने स्कूल में लगाया वाटर कूलर,विद्यार्थियों को मिली राहत

“जल ही जीवन है” को सार्थक करते हुए स्कूल में स्थापित हुआ वाटर कूलर ||
गर्मी में राहत मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा छात्रों के लिए शीतल जल की व्यवस्था ||
विदिशा शाखा की सराहनीय पहल,डेफ स्कूल में लगाया गया दूसरा वाटर कूलर ||
समाज सेवा की मिसाल महिला सम्मेलन ने विद्यार्थियों के लिए किया जल सेवा कार्य ||
वाराणसी :- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा द्वारा वैशाख के महीने में 17 अप्रैल शुक्रवार को विमल चंद्र घोष स्कूल फॉर डेफ में एक वाटर कूलर स्थापित किया गया संस्था द्वारा लगाया गया यह दूसरा वाटर कूलर है | “जल ही जीवन है” इस कहावत को चरितार्थ करते हुए यह कार्य विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर किया गया | इस वाटर कूलर के माध्यम से शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में शीतल एवं स्वच्छ पेय जल उपलब्ध हो सकेगा जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी |
इस अवसर पर विदिशा शाखा की अध्यक्षा सरोज तुलस्यान,सचिव प्रीति बाजोरिया,कोषाध्यक्ष चंदन खेमका, संस्थापिका अध्यक्षा मधु तुलस्यान के साथ सुनीता जिंदल,उमा झुनझुनवाला, नीतू मुरारका,किरण तुलस्यान,सरिता सराफ,प्रेमलता अग्रवाल,शशि तुलस्यान एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही ||




























