Uncategorizedअपराधउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

मां ने क्रूरता की सारी हदें पार कर के अपने लगते जिगर को निजी स्वार्थ के चलते उतारा मौत के घाट प्रेमी के साथ मिलकर 10 वर्षीय पुत्र की हत्या

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

बिजनौर। खून के रिश्तो में मां अपनी औलाद को पालने में सबसे अहम दर्जा रखती है। लेकिन जब वही मां अपनी क्रूरता की सारी हदें पार कर के अपने लगते जिगर को निजी स्वार्थ के चलते मौत के घाट उतार दें। तो इंसान का रिश्तो से विश्वास उठ जाता है। रिश्तो के खून की यह कहानी बिजनौर जनपद की है।

मुन्नी देवी चांदपुर क्षेत्र के गांव जफ्फरपुर कोर्ट की रहने वाली है। जिसने रिश्तो को ताक पर रखकर अपने ही 10 वर्षीय बेटे की प्रेमी से मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। मुन्नी देवी के ससुराल पक्ष के लोग गांव में ही कुआं पूजन के कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान गांव निवासी मुन्नी देवी का प्रेमी टिंकू सैनी मुन्नी देवी से मिलने आया तो मुन्नी देवी के 10 वर्षीय बेटे ने उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद मुन्नी देवी ने अपने प्रेमी टिंकू सैनी के साथ मिलकर अपने 10 वर्षीय बेटे वरुण की गला दबाकर हत्या कर दी। क्रूरता की हदें तब पार हो गई जब एक मां ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने लगते जिगर का गला दबा दिया। हत्या करते हुए कलयुगी मां मुन्नी देवी के हाथ भी नही कांपे इतना ही नहीं सुबूत मिटाने के लिए दोनों ने वरुण का शव पास के ही जंगल में ले जाकर डाल दिया वरुण जब परिजनों को घर पर नहीं मिला तो उसकी तलाश की गई।तब जाकर उसका शव पुलिस को पास के ही जंगल में गन्ने के खेत में मिला जब से ही पुलिस घटना के खुलासे के लिए गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। पुलिस के इस हैरतअंगेज घटना के खुलासे से पूरे परिवार के लोग सकते में पड़ गए आखिर एक मां अपने निजी स्वार्थ के लिए 10 वर्षीय बेटे का गला दबाकर कैसे मौत के घाट उतार सकती है।फिलहाल बिजनौर पुलिस ने हत्यारन माँ व उसके प्रेमी टिंकू सैनी को जेल भेज दिया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button