Uncategorized

महृषि वाल्मीकि भगवान जी की जयंती के उपलक्ष्य में निकली शोभा यात्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी

करनाल । महृषि वाल्मीकि भगवान जी की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार गांव रावर में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर विधायक कल्याण ने कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए ताकि जीवन में हम किसी गलत राह पर न चलें और अच्छे मार्ग को अपनाएं ताकि समाज का भला हो सके।
उन्होंने कहा की महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन से बहुत सीखने को मिलता हैं, वो रामायण के रचयिता थे। उनका व्यक्तितव साधारण नहीं था। उन्होंने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर अपना जीवन पथ बदल दिया, जिसके फलस्वरूप वे महान पूज्यनीय कवियों में से एक बने। यही चरित्र उन्हें महान बनाता हैं और हमें उनसे सीखने के प्रति प्रेरित करता हैं । वाल्मीकि जयंती अर्थात एक ऐसा दिन जब महान रचियता वाल्मीकि जी का जन्म हुआ। इनकी महान रचना से हमें महा ग्रन्थ रामायण का सुख मिला। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा ग्रन्थ हैं जिसने मर्यादा, सत्य, प्रेम, भातृत्व, मित्रत्व एवं सेवक के धर्म की परिभाषा सिखाई। इस अवसर पर कृष्ण वाल्मीकि, हरदीप वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, एडवोकेट धीरज, पूर्व डीएपी सुभाष शर्मा, रामचरण शर्मा, राजेंद्र नंबरदार, जॉनी आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button