Uncategorized
पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से लापता हुए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

स्योहारा। तीन दिन पूर्व घर से लापता हुए एक नवयुवक का शव आज गाँव स्थित जंगल मे पेड़ से लटका मिला, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम वजीरपुर निवासी हिमांशु (17) मुकेश को उसके पिता ने 3 दिन पूर्व किसी बात पर डांट दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर उसी दिन से वो घर से लापता था। जिसका शव रविवार को जंगल मे पेड़ से लटका मिला, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजीव चोधरी ने बताया कि मृतक दिमागी रूप से कुछ कमज़ोर था। जो घर से नाराज़ होकर घर से निकल गया था। जिसका रविवार को शव मिला है। शव को पीएम के लिए भेजकर अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

















