महिला के मुंह में बूंद बूंद पानी डालते हुए चिकित्सक व एंबुलेंस को दी इतला

यशवंत चौहान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल के आदेश के अनुपालन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक,कोटद्वार मति मनीषा जोशी निर्देशन में तथा co ऑपरेशन वैभव सैनी के निर्देशन में नीलकंठ महादेव कावड़ मेला ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया था कि मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए कावड़ मेले में आए हुए यात्रियों की हरसंभव मदद की जाए।
आज नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रवेश द्वार मुख्य मार्ग पर उप निरीक्षक कृपाल सिंह को ड्यूटी के दौरान कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि एक बुजुर्ग महिला मेले में रास्ते में अचेतन अवस्था में पड़ी हुई है। इस सूचना पर उप निरीक्षक कृपाल सिंह और hc/ut कमलेश मेहरा के द्वारा अपनी मोटर साइकिल से त्वरित गति से मेले की अपार भीड़ को चीरते हुए मौके पर पहुंचकर देखा तो एक महिला जिसकी आंखे पूर्णरूप से खुली हुई है। जो मरणावत अवस्था में है। इसी दौरान थाना प्रभारी थाना धूमाकोट दीपक तिवारी भी मौके पर आ गए। उक्त महिला को छोटे ऑक्सिजन सिलेंडर से ऑक्सिजन दी गई और आसपास जनता के व्यक्तियों से मदद मरीज करने का आग्रह किया तो आमजनमानस ने महिला के हाथ पैरों की मालिश की गई और उत्तराखंड पुलिस के द्वारा ऑक्सिजन सिलेंडर खत्म होने पर महिला के मुंह में बूंद बूंद कर पानी डालते हुए चिकित्सक व एंबुलेंस को इतला दी गई।
लगभग एक घंटे की सूझबुझ तथा पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सिखाई गई उपचार विधि कि चिकित्सक के आने तक बीमार/घायल की मदद कैसे की जाए बस इसी बात को ध्यान में रखा रखते हुए इस महिला की मदद की गई। चिकित्सक और एंबुलेंस के आने तक महिला की हालत में काफी सुधार हो गया था।
इसी दौरान एक और सूचना मिली कि एक बालिका आंचल उम्र 08 वर्ष पुत्री सोनू निवासी भानियावाला,देहरादून छत से नीचे गिर गई है तुरंत ही so दीपक तिवारी व चिकित्सक नागेन्द्र गैरोला व उप निरीक्षक कृपाल सिंह तथा HC/ut कमलेश मेहरा के द्वारा उक्त बालिका एवम बूढ़ी माता जी को एंबुलेंस द्वारा aiims ऋषिकेश इलाज हेतु भेजा गया। एंबुलेंस चालक से इस संबंध में वार्ता की गई तो बताया कि महिला पूर्णरूप से खतरे से बाहर है और बोल रही है और बालिका अभी इलाजरत है।
महिला के साथ आए उसके बेटे ने बताया कि मेरी माता जी का नाम पार्वती देवी पत्नी श्री पंचम सिंह निवासी गांव कावर बमोरी,थाना बिसनबाड़ा,जिला कवर वमोरी मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष।
उत्तराखंड पुलिस के इस कार्य की आम जनता व महिला के परिजनों द्वारा इस तरह प्रसंशा की कि यदि उत्तराखंड पुलिस समय पर नहीं आती तो बुजुर्ग महिला का जीवन बचना मुश्किल था।
उत्तराखंड हरिद्वार
आईरा वार्ता राजेश सिंघल


















