वाराणसी/उत्तरप्रदेश

महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी स्टेशन पर मुख्य सुरक्षा आयुक्त/ उत्तर रेलवे सरफराज अहमद के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी तथा जीआरपी वाराणसी के द्वारा संयुक्त रूप से आरक्षित तथा अनारक्षित दर्शनार्थियों को सुरक्षित ट्रेन पर बैठाने का कार्य किया गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी । आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी स्टेशन पर मुख्य सुरक्षा आयुक्त/ उत्तर रेलवे श्री सरफराज अहमद के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी तथा जीआरपी वाराणसी के द्वारा संयुक्त रूप से आरक्षित तथा अनारक्षित दर्शनार्थियों को सुरक्षित ट्रेन पर बैठाया गया। अनारक्षित यात्री दर्शनार्थियों को सुरक्षित सुगम रूप से बैठाने के लिए लाइन लगाया गया। जो गाड़ियां वाराणसी स्टेशन से ओरिजिनेट हो रही थी उनके अनारक्षित यात्रियों के लिए रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा अस्थाई होल्डिंग एरिया बनाकर यात्रियों को लाइन में लगाकर क्रमवार बैठाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से फुट ओवर ब्रिज को वन वे किया गया था तथा आवश्यकता अनुसार एक्सीलेटर तथा उतरने एवं चढ़ने वाली सीडीओ तथा ब्रिज पर स्टाफ लगाया गया। महानगरी एक्सप्रेस ,बेगमपुरा एक्सप्रेस,काशी महाकाल एक्सप्रेस तथा बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस गाड़ियों के अनारक्षित कोच के यात्रियों के भीड़ को देखते हुए लाइन लगाया गया। तथा भीड़ को देखते हुए पवन एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस तथा अन्य बाहर स्टेशन से आने वाली तथा जाने वाली महत्वपूर्ण गाड़ियों पर यात्रियों को सुरक्षित बैठाने के लिए रस्से एवं कोन तथा लाउड हीलर, स्मार्ट बैरिकेड का प्रयोग करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बैठाया गया।यात्रियों के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button