उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

महाकाल भक्त मंडल ने राम दरबार भेंट कर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का किया स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

महाकाल भक्त मंडल ने राम दरबार भेंट कर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का किया स्वागत
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल का नजीबाबाद आगमन पर महाकाल भक्त मंडल, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, भाजपा नेताओं, विभिन्न संगठनों, एवं स्थानीय लोगों द्वारा फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया। महाकाल भक्त मंडल के सेवक पंडित चेतन शर्मा जी, संस्थापक सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, आदित्य अग्रवाल के नेतृत्व में रोहित अग्रवाल, रजत महिंद्रा, प्रदीप, सागर, ऋषभ, देवेंद्र प्रजापति, आयुष्मान चंद्रा, हर्ष शर्मा, पुलकित बिश्नोई, हिमांशु माहेश्वरी, राजा माहेश्वरी, शानू, दीपक, अर्पित, अंकित शर्मा आदि द्वारा मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी को राम दरबार भेट किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एडवोकेट, जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, जिला संयोजक आदित्य अग्रवाल, जिला सचिव रोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि ने मंत्री जी को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उधर भाजपा नेता व स्थानीय लोगों द्वारा माननीय मंत्री जी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर नजीबाबाद के स्थानीय लोगों द्वारा एवं विशेषकर अभिनव अग्रवाल एडवोकेट द्वारा दिए गए स्नेह का आभार जताया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button