धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

मनोरोग की समस्या होने पर झोलाछाप डॉक्टर और नीम हकीम झाड़ फूंक के चक्कर मे न पड़ें-मनोरोग विशेषज्ञ डॉ 0 नितिन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

Dhampur – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 21-09-2023 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम कैंप का किया गया आयोजन। गुरुद्वारा कमेटी धामपुर के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन।** शासन के आदेशों के आज 21 सितंबर 2023 को अलज़ाइमर दिवस के उपलक्ष्य मे जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर मे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम वावत विशाल कैंप का आयोजन किया गया । इस दौरान जिला अस्पताल बिजनोर के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ 0 नितिन ने बताया कि जिसको भी मनोरोग की समस्या हो बो झोलाछाप डॉक्टर और नीम हकीम ओर झाड़ फूंक के चक्कर मे न पड़ें। उन्होंने बताया कि अल्जाइमर डिजीज 65 साल से ऊपर के व्यक्तियों में देखने को मिलती है जिनमे याद दास्त कमजोर पड़ जाती है। इसके इलाज के लिए कोई दबा फिलहाल मौजूद नही है। आप लोग चिकित्सक से संपर्क में रहकर नियमित इलाज ओर जांच करवाएं ताकि बीमारी और न बढ़ पाएं इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह जी ने बताया कि सरकार की पहल से हमारे जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की सेवा मिलने लगना हम लोगो के लिए सौभाग्य की बात है।इस सेवा का ओर सभी सरकारी सेवाओं खासकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड का लाभ सभी लोग उठाये। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर डॉ0 बी0के0 स्नेही ने बताया कि हमारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में भी मनोरोग विशेषज्ञ की सेवाएं नियमित रूप से हर माह के तीसरे मंगलवार को मिल रही है। जिसमे जिला अस्पताल की टीम ओर चिकित्सक आकर निःशुल्क दबाए ओर सलाह मुहैया कराते है।आप सभी अपने घर परिवार और आसपास के लोगो को यंहा भेजकर उनका भला कर पुण्य कमा सकते है। मनोरोग का इलाज लम्बा चलता है ,इसलिए घबड़ाये नही धैर्य से काम ले। नियमित रूप से दबाए लेते रहे , लाभ अवश्य मिलेगा। दबा आप अपने आप बीच मे बिल्कुल न छोड़े ।मनोरोग काउंसलिंग ओर किसी भी तरह की सलाह के लिए जिला अस्पताल के कमरे नंबर 42 में सोमबार, बुधवार ओर शुक्रवार को दिखा सकते है।अगला कैम्प माह अक्टूबर में 17 तारीख को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में लगेगा ।आज के इस कैम्प में गुरुद्वारा कमेटी धामपुर ओर पत्रकार एकता मंच धामपुर का पूरा पूरा सहयोग मिला।इस दौरान जिला अस्पताल बिजनौर के मनोरोग चिकित्सक/विशेषज्ञ डॉ 0नितिन कुमार , क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट आयुषी दीक्षित , साइकरियाटिक नर्स राहुल कुमार भार्गव,मनोरोग काउंसलर साक्षी, डॉ0 राहुल देव, डॉ0 सुशील ,डॉ0 प्रगति राजपूत, डॉ0 प्रीती विश्नोई बीपीएम मनीषकुमार,बीएसपीएम प्रीति सागर,एनएमए शीशराम ,फार्मासिस्ट आमित विश्नोई ,वीरेंद्र यादव, एल टी संदीप गहलोत, रविंदर यादव और राहुल कुमार ,अंकित कुमार, सहलु शर्मा ,महिपाल ,जवर सिंह, आशा संगिनि आदि उपस्थित रही।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button