वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में रोप-वे की यूटिलिटी शिफ्टिंग के संबंध में बैठक आहूत की गयी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कार्यों को तत्परता पर लेटे हुए सभी यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य तेजी से किये जायें: मंडलायुक्त

नगर निगम व स्मार्ट सिटी को रोप-वे गोंडोला को रखने हेतु प्रमुख स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश

शहर के चिन्हित छह प्रमुख स्थलों पर रोप-वे गोंडोला को शहरवासियों के देखने हेतु रखा जायेगा

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में शहर में निर्माणाधीन रोप-वे परियोजनाओं की संबंध में बैठक आयोजित की गयी जिसमें मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों से यूटिलिटी शिफ्टिंग में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। रोपवे के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि फेज-1 के तहत सभी यूटिलिटी को शिफ्ट करा लिया गया है केवल टावर तीन से तेरह के बीच 6 पॉइन्ट पर बिजली की यूटिलिटी को शिफ्ट किया जाना है जिसपर बिजली विभाग द्वारा कहा गया कि अगले एक सप्ताह में सभी को शिफ्ट करा लिया जायेगा तथा फेज-2 के बिजली शिफ्टिंग के सभी कार्यों को करा लिया गया है। मंडलायुक्त ने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग को काशी विद्यापीठ के पास पावर सब-स्टेशन बनाने को चिन्हित जमीन को ट्रांसफर कराने को सभी सम्बन्धित आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

बैठक में नगर निगम व स्मार्ट सिटी को रोप-वे गोंडोला को रखने हेतु प्रमुख स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड में डिजाइन गोंडोला को रोप-वे में लगाने से पूर्व शहीद पार्क, दशाश्वमेध प्लाजा, नमो घाट समेत छह प्रमुख स्थानों पर लोगों को देखने के लिए रखा जाएगा ताकि रोप-वे में यात्रा शुरू होने से पूर्व शहरवासियों को पता चल सके कि उन्हें कैसे दिखने वाले गोंडोला में बैठने का अवसर मिलेगा।

बैठक में विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जलसंस्थान, जलनिगम, बिजली समेत रोप-वे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button