वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की मंडलीय बैठक सम्पन्न

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त ने गौआश्रय स्थलों की जानकारी लीं जिसमें एडी पशुपालन द्वारा बताया गया कि वर्तमान में मंडल में 216 गोआश्रय स्थल हैं जिसमें 26हजार पशुओं का संरक्षण किया गया है तथा 6196 पशुओं की विभिन्न लोगों के सुपुर्दगी में दिया गया है। मंडलायुक्त ने सुपुर्दगी लेने वालों का पूरा भौतिक सत्यापन कराने को मंडल के सभी मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने सभी गौआश्रय स्थलों पर रजिस्टर रखने को निर्देशित किया जिसमें निरीक्षण का पूरा ब्यौरा अंकित करते हुए उसका फॉलोअप लेने को निर्देशित किया। सभी गोआश्रय स्थलों को सीसीटीवी से लैस करने, बीमार पशुओं को अलग कंपाउंड में रखने, हरा चारा की उपलब्धता हेतु परती, बंजर में मनरेगा की सहायता से हरा चारा उगाने समेत सिंचाई के साधन व गेट लगाने को निर्देशित किया। तहसील / समाधान दिवस पर गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण हेतु जिम्मेदारी तय करें।

मंडलायुक्त ने पशुओं के रखरखाव, चारे – पानी और स्वच्छता की स्थिति की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में पशुओं के टीकाकरण अभियान, गोवंश संरक्षण, तथा निराश्रित पशुओं के प्रबंधन की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाए।

मंडलायुक्त ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पशुधन विकास, दुग्ध उत्पादन वृद्धि, कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम तथा पशु रोग नियंत्रण से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में बृहद गोसंरक्षण केंद्र स्थापित करने, नंदिनी कृषक योजना, मिनी नंदिनी योजना की भी जानकारी दी गई। मंडलायुक्त ने कहा कि पशुपालन क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, अतः सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। अंत में, उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने एवं विभागीय लक्ष्यों की समयसीमा के भीतर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार समेत जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button