काशीपुर-उत्तराखण्ड़

भा0किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष धर्म सिंह ने संसार को कहा अलविदा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,भारतीय किसान यूनियन के 76 वर्षीय जिला उपाध्यक्ष धर्म सिंह की हृदय गति रूकने से मौत हो गई है। घटना की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया जहां उन्होंने उनको मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार कल बुधवार को उनके निवास स्थान पर होगा।
जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधई मुंशी निवासी (76) वर्षीय धर्म सिंह पुत्र चंचल सिंह कुछ दिन पहले हृदय गति रुकने की बीमारी को लेकर गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। तीन दिन पहले अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंचे धर्म सिंह की मंगलवार दोपहर 1:00 बजे अचानक घर पर ही हालत बिगड़ गई आनन-फानन में प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया गया जहां उन्होंने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों में किसान नेता धर्म सिंह की मौत की खबर सुनकर शोक की लहर दौड़ गई। भाकियू महासचिव दर्शन सिंह देओल एवं ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह ने बताया कि धर्म सिंह ने 24 साल भारतीय किसान यूनियन में जिला उपाध्यक्ष उधम सिंह नगर उत्तराखंड के पद पर काबिज रहते हुए सभी किसान आंदोलनों में अपनी भागीदारी निभाई। भाकियू पदाधिकारी धर्म सिंह को भारतीय किसान यूनियन के झंडे में लपेटकर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेंगे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button