झारखण्ड

सामाजिक न्याय के मंत्र को स्थापित करना है : सुदेश महतो

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट हेड

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि ‘सामाजिक न्याय’ के मंत्र को स्थापित करने का मकसद ही राजनीति का मुख्य आधार है। इस मंत्र को स्थापित करने में समाज के अगुवा और खासकर बुद्धिजीवियों की भूमिका अहम हो जाती है। हमारी कोशिश है कि सभी मिलकर इस चुनौती को आसान करें।‌ उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष ने सोनाहातु प्रखंड स्थित सती घाट में आयोजित सिल्ली विधानसभा स्तरीय अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच को सम्मेलन में कही। इसमें बुद्धिजीवी मंच के हजारों सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक चेतना समय और स्थान के अनुसार बदलते रहते हैं। लेकिन उद्देश्य बिल्कुल साफ हो और इसमें समाज के हर वर्ग का भला निहित हो हालात अपने पक्ष में होते हैं। गांवों में कोई भी जमीन परती ना रहे इसका संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि अभिमान का परित्याग करना होगा। चिंता यह होनी चाहिए कि, आप समाज को क्या देके जा रहे हैं, जिससे लोग आपको याद रखें।

इस मौके पर सम्पूर्ण निष्ठा के साथ पार्टी के विचारों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने एवं समाज में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले बुद्धिजीवी मंच के उन सदस्यों के परिजनों को किया गया सम्मानित भी किया गया , जो पार्टी के बीच अब नहीं रहे हैं। उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए मरणोपरांत उनके परिजनों को सुदेश महतो द्वारा प्रशस्ति पत्र दिये।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button