देहरादून-उत्तराखण्ड़

भाभी ने ननद को पिलाया नशीला पदार्थ और पड़ोसी से कराया दुष्कर्म,वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (आईरा न्यूज ब्यूरो ),,,आरोप है की भाभी ने नाबालिग ननद को शीतल पेय रूहअफजा में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोसी को बुलाया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान पीड़िता की भाभी ने अवैध संबंधों की फोटो और वीडियो बना ली। पटेल नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की भाभी और पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
किशोरी के पिता ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। कहा कि उनकी पत्नी का डालनवाला क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 26 मार्च की रात वह पत्नी के पास अस्पताल में चले गए
आरोप है कि इस दौरान उनके बेटे की बहू ने 17 वर्षीय बेटी को रूहअफजा में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इस दौरान बहू ने पड़ोस में रहने वाले समीर नाम के युवक को बुलाया।
उसने बेहोश 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान की वीडियो पीड़िता की भाभी ने बना ली। इसके बाद दुष्कर्म का आरोपी और पीड़िता की भाभी किसी को न बताने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने लगेपीड़ित का आरोप है कि बेटी को उसकी भाभी ने पड़ोसी से बातचीत भी कराई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर समीर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button