उत्तराखंड

भाजपा सांसद के बेटे ने ने पुलिस को दिखाई हेकड़ी,तो कट गया चालान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऋषिकेश /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,ऋषिकेश में बीजेपी सांसद के बेटे को ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पुलिस पर हनक दिखाना भारी पड़ा है. पुलिस ने बीजेपी सांसद के स्कॉर्पियो गाड़ी का चालान काटा है .
बताया जा रहा की गाड़ी उत्तर प्रदेश के भाजपा के सांसद की थी और उसमें उसके बेटे के साथ-साथ गनर सहित सात लोग सवार थे। ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश गेट पुलिस चौकी के पास उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह की कार पहुंची यहां ट्रैफिक जाम लगा था तो विपरीत दिशा से सांसद की कार हूटर बजाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने लगी, जिससे विपरीत दिशा से आ रही गाड़ियों की भी लंबी कतारें लग गईं।
कैलाश गेट चौकी के प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने सांसद की कार को रोक लिया। पूछताछ करने पर सांसद के बेटे और गनर सत्ता की हनक दिखाकर चौकी प्रभारी को डराने लगे, लेकिन चौकी प्रभारी ने ईमानदारी से ड्यूटी करते हुए कार का चालान काट कोर्ट भेज दिया। चालान से बचने के लिए सांसद के बेटे ने यूपी के कई अधिकारियों से बात कराई, लेकिन चौकी प्रभारी नहीं माने। चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन में सांसद मौजूद नहीं मिले. स्कॉर्पियो के शीशे पर सांसद लिखा था और हूटर लगा मिला है. जाम के बीच विपरीत विपरीत दिशा में हूटर बजाकर ट्रैफिक नियम भी तोड़ा गया है. इसलिए स्कॉर्पियो वाहन का चालान काट कोर्ट भेज दिया है. सांसद के बेटे ने बताया कि वह कानपुर से शिवपुरी घूमने के लिए आए हैं।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button