बैटरी रिसाइकलिंग प्लांट में लगी भीषण आग ,अग्नि शमन के भी छूटे पसीने,देखें वीडियो

काशीपुर (उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, फायर स्टेशन काशीपुर को सूचना प्राप्त हुई की महुआ खेड़ागंज में बैट्री रीसाइकलिंग प्लांट में आग लगी है सूचना प्राप्त होती है फायर स्टेशन काशीपुर से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी काशीपुर गोविंदराम जी के नेतृत्व में दो फायर यूनिट घटना स्थल के लिए रवाना हुई पहुंच कर देखा कि आग भारत ट्रेडिंग कंपनी रीसाइकलिंग प्लांट में लगी है ।
तत्काल फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से दो होज की एक लाइन बनाकर पंपिंग कर आग बुझाना आरंभ किया तथा आग के विकराल रूप को देखते हुए फायर स्टेशन जसपुर तथा श्रवंती एनर्जी तथा बहल पेपर मिल की फायर यूनिटो को कॉल कर बुलाया गया तथा सभी फायर यूनिट द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद फोम मेकिंग ब्रांच से फोम का प्रयोग करके आग पर लगातार 3 घंटे अग्निशमन कार्य कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया फायर यूनिट में सम्मिलित कर्मचारी निम्नलिखित है लीडिंग फायरमैन खीमानंद चालक संदीप शर्मा फायरमैन अमरीश कुमार फायरमैन पुष्कर सिंह फायरमैन जगदीश प्रसाद फायरमैन सनी कुमार फायरमैन पंकज कुमार महिला फायरमैन सीता रश्मि रिंकी तथा जसपुर फायर यूनिट में सम्मिलित कर्मचारी लीडिंग फायरमैन रमेश चंद चालक अमरीश कुमार फायरमैन बालम सिंह फायरमैन विशु कुमार फायरमैन चंद्र मोहन तथा बहल पेपर मिल व श्रवंती एनर्जी का एक-एक फायर की उपस्थिति थी






