खबरों की खबरनहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

भाजपा नेताओं ने की कांवड़ियों के पैरों की मालिश

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

भाजपा नेताओं ने की कांवड़ियों के पैरों की मालिश

बिजनौर। समाज के प्रति जागरूक लोग श्रवण मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर नहटौर से गुजरने वाले कावडियों की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिये कांवड यात्रा मार्गों पर कई स्थानों पर सेवा शिविर लगाकर समाजसेवी दिन रात कांवडतियों की सेवा में जुटे हैं। शिविरों में कांवरियों के लिये नि: शुल्क भोजन से लेकर, दवाईयों, स्नान करने, फोन चार्जिंग तक की विभिन्न सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। माना जाता है कि कांवडतियों की सेवा करने का पुण्य कांवड लाने से भी अघिक है। इसी क्रम में नहटौर-कोतवाली रोड स्थित एक कांवड़ती सेवा शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुश अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, समाजसेवी अशोक अग्रवाल आदि ने कैंप में दर्द से पीड़ित कावड़ियों के पैरों की मालिश की और दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। लोगों ने भाजपा नेताओं व समाजसेवियों के इस कार्य की प्रशंसा की है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button