कन्नौज-उत्तरप्रदेश

पुलिस अधीक्षक ने किया ठठिया थाने का निरीक्षण

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक ने किया ठठिया थाने का निरीक्षण

  • थानाध्यक्ष को कस्बे में सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

कन्नौज- अवनीश चंद्र तिवारी

पुलिस अधीक्षक ने थाना ठठिया का आकस्मिक निरीक्षण किया एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया।
अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया।
जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन करने तथा समस्या का निस्तारण करते हुए शिकायती प्रार्थान पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरन्तर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये ।
थाना व चौकी के महत्वपूर्ण चौराहों, तिराहों पर सीसीटीवी लगवाने हेतु थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को निर्देशित किया।
आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए समयबद्ध/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।
बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किया ।
एसपी ने मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके एवं लावारिश वाहन/माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार अतिशीघ्र कराने हेतु निर्देशित किया ।
सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया।
थाने पर नियुक्त महिला आरक्षियों से सीसीटीएनएस पर कार्य कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों साफ कहा कि अपने अपने हल्का में प्रति दिन वाहन साथ साथ रात्री गश्ती करे और माहौल बिगाड़ने बालो को तत्काल हवालात की रास्ता दिखाये।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button