बौखलाई भाजपा अपना रही ओछी हथकंडे;शफीक अंसारी

काशीपुर /उत्तराखंड,,,,कांग्रेस के दिग्गज नेता शफीक अहमद अंसारी का कहना है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस का सिक्का चलता देख भाजपा बौखला गई है और ओछे हथकंडों पर उतर आई है। काशीपुर में कांग्रेस के लोगों को धमकाकर भाजपा के प्रत्याशियों को समर्थन देने का दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ता इन ओछे हथकंडों से भयभीत होने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान काशीपुर में हर वर्ग के लोग मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट का स्वागत कर उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफीक अंसारी ने कहा कि भाजपा की दहशत का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि काशीपुर सीट जीतने के लिए उसे चुनावी व्यूह रचना पड़ रहा है। शफीक अहमद अंसारी ने कहा कि निकाय चुनाव में उत्तराखंड के अन्य शहरों की तरह काशीपुर में भी कांग्रेस को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। इससे भाजपा को अपना तंबू उखड़ता नजर आ रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से भाजपा से सचेत रहने का आहवान किया। विशेषकर मुस्लिम समाज से शफीक अहमद अंसारी ने आहवान किया कि वे कतई भी भ्रमित न हों। भाजपा नेता अपनी जमीन खिसकते देख न सिर्फ मतदाताओं को बल्कि मुस्लिम समाज को भी गुमराह कर दूसरी ओर मोड़ने का प्रयास करेंगे, लेकिन हमें जरा भी उनके बहकावे में नहीं आना है। इस दौरान तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















