ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

बेवर में दुल्हन की हेलीकॉप्टर से हुई विदाई, देखने उमड़ी खेत में बनाया हेलीपैड

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी
रिपोर्ट सुबोध कुमार

बेवर में दुल्हन की हेलीकॉप्टर से हुई विदाई, देखने उमड़ी भीड़
गांव के खेत में बनाया हेलीपैड

बेवर/मैनपुरी – आमतौर पर दुल्हन की विदाई कार या डोली में होती है, पर जनपद के कस्बा बेवर में मंगलवार को एक दुल्हन हेलीकॉप्टर में विदा हुई। इस अनोखी विदाई को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा,आजकल कुछ लोग अपनी शादी को अलग बनाने के लिए विशेष तैयारी करते हैं।इसी के तहत कस्बा में भी सोमवार को आई एक बारात के बाद मंगलवार को हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई हुई। जिसकी चर्चा हर तरफ है। शादी में दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कर ले गया। गौरतलब है कि मूलतः ग्राम लालापुर निवासी स्व0युधिष्ठिर सिंह की पुत्री शशी उर्फ निधि की शादी हाल निवासी राजीव गांधीनगर मैनपुरी गिरगेश यादव के पुत्र शुभांक यादव से 19फरवरी एसपी गार्डन बेवर में
हुई थी।विदाई के लिए गांव मल्लामई के खेत में हेलीपैड बनाया गया। जब हेलीकॉप्टर उतरा तो ग्रामीणों की आश्चर्य से भरी निगाहें उधर घूम गई। मौके पर भीड़़ जमा हो गई।हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई चर्चा का विषय रही। सोशल मीडिया ग्रुपों में भी दूल्हे का हेलीकॉप्टर से विदाई कराने फोटो व विडियो वायरल होते दिखे।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी समेत भारी तादाद में पुलिसबल तैनात रहा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button