उत्तराखंड

बेरोजगार युवक ने उतारा अपनी मां को मौत के घाट,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

टिहरी/उत्तराखंड,(रिजवान अहसन ),,,घटना बीते शुक्रवार को चंबा थाना क्षेत्र के स्वाड़ी गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक आकाश अपनी मां कमलेश देवी के साथ स्वाड़ी गांव में ही रहता है। बताया जा रहा है कि आकाश बेरोजगार है। कमलेश देवी ने शुक्रवार रात आकाश को नौकरी ढूंढने के लिए कहा तो आकाश को गुस्सा आ गया। इस बात को लेकर पहले मां-बेटे के बीच बहस हुई।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आकाश ने ये बात किसी से नहीं बताई और पूरी रात मां के शव के पास ही बैठा रहा सुबह महिले के आने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
जानकारी के मुताबिक चंबा थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का घर गांव से थोड़ा किनारे पर है। जिस वजह से रात को किसी को भी घटना की जानकारी नहीं हुई। बता दें आकाश के पिता रविंद्र प्रसाद देहरादून में कपड़े की दुकान में नौकरी करते हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button