उत्तराखंड

दीवाली की रात बनी हादसो की रात,हुए कई एक्सीडेंट,गई कई की जाने

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA न्यूज ब्यूरो,,,उत्तराखंड में दीपावली के अवसर पर गदरपुर में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कंटेनर ने दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा शनिवार सुबह झगड़पुरी बाईपास के पास का बताया जा रहा है। कंटेनर ने अनियंत्रित होकर दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद राहगीर एडवोकेट मोहम्मद आर्यन ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
धनतेरस में घर से खरीदारी को निकले युवक की बाइक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने युवक को मृतक घोषित कर दिया, मृतक की पहचान जयवीर सिंह पुत्र कातकू लाल 30 वर्ष निवासी ग्राम संताण गांव फोल्ड धनारी उत्तरकाशी के रूप में हुई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है बताया जाता है कि यह घटना उत्तरकाशी क्षेत्र के गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग के हिम क्रिश्चियन अकैडमी मालती के पास बीती रात्रि 8:15 बजे हुई जहां बोलेरो संख्या यूके 10 टी ए 1888 सामने से आ रही बाइक पल्सर संख्या uk07 a.m 2974 से टकरा गई बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए जहां उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है इस घटना से परिवार में को कोहराम मचा हुआ है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button