उत्तराखंड

बेटे के एडमिशन के लिए सिने स्टार आमिर खान पहुंचे मसूरी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मसूरी /उत्तराखंड (ए एन एन ब्यूरो ),,,,,बालीवुड अभिनेता आमिर खान परिवार के साथ मसूरी पहुंचे। यहां उन्होंने वुड स्टाक स्कूल के प्रिंसिपल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि आमिर अपने बेटे आजाद के दाखिले के संबंध में मसूरी आए हैं।
अभिनेता आमिर खान के वुड स्टाक स्कूल पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक गेट के नजदीक एकत्र हो गए।
सूत्रों के अनुसार आमिर खान ने मुलाकात के दौरान प्रिंसिपल से पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे स्कूल के जिम व आडिटोरियम भी पहुंचे। वहां पर स्कूल के छात्रों व स्टाफ से मिले व उनसे बातचीत की।
अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को भी मायूस नहीं किया। स्कूल से बाहर आते ही उनके साथ फोटो खिंचवाई। हालांकि मीडिया से उन्होंने दूरी बनाए रखी। बाद में वह सुरक्षा व्यवस्था के बीच लंढौर कैंटोनमेंट बोर्ड के चार दुकान के समीप स्थित होटल रूकबी मनोर पहुंचे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button