अपना आर्टिस्ट के जरिये टैलेंट की खोज..

हमारा देश टेलेंटेड लोगों से भरा हुआ है। हजारों ऐसी टेलेंटेड लोग हैं जिनको अपना कला प्रदर्शन करने का सही मंच नही मिलता।
खास कर अंदरुनी इलाके में ऐसी ऐसी उम्दा कलाकार छुपे हुए हैं जो कि अभीतक कोई पहचान नहीं बना पाए।
वैसे ही छुपा है टैलेंट को खोज निकलने के लिए असम के कुछ नजवानो ने एक बेहतरीन कोशिश शुरू की।
अपना आर्टिस्ट नाम से एक मंच लेकर आए खास उन कलाकारों के लिये जिनको कभी अपना कला प्रदर्शन करने का मौका
नहीं मिला है।
असम के लामडिंग से ताल्लुक रखने वाले राजू सरमा और उनके टीम नार्थ ईस्ट में छुपा हुआ टैलेंट की खोज पर निकले।
कलाकार ऑनलाइन आवेदन कर अपना आर्टिस्ट से जोड़ सकते हैं।
राजू सरमा ने बताया कि अपना आर्टिस्ट के मंच पर आने वाले 30 और 31मार्च को सारे पार्टिसिपेट अपना कला की प्रदशर्न करेंगे। कुल 9 केटेगरी होंगे और सभी कैटेगरी में से विजेता घोषित करने वाले कलाकार को ” इंडियाज़ मोस्ट टेलेंटेड आइकॉन” का खिताब दिया जाएगा।


















