काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पटवारी और उसका सहयोगी 7 हजार कि रिश्वत लेते गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर,में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक मय सहयोगी के 7,000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार
डिप्टी एसपी विजिलेंस कुमाऊ अनिल सिंह मनराल द्वारा बताया गया शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर,में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7000/ रू0 रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।
उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21-02-2024 को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से 7,000/- (सात हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया
है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधानकिया जायेगा ।
निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।
****सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं० 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान मेंअपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button