वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बीएचयू में अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव का शुभारम्भ,गौ आधारित अर्थव्यवस्था पर मंथन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

धनधेनु वैश्विक सम्मेलन 2026 का आगाज़,प्राकृतिक खेती और पंचगव्य पर चर्चा ||

गौ आधारित कृषि और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बीएचयू में अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू ||

बीएचयू के शताब्दी कृषि सभागार में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव प्रारम्भ ||

देश-विदेश के विशेषज्ञ बीएचयू में जुटे,गौ आधारित कृषि मॉडल पर साझा किए विचार ||

गौ संरक्षण,पंचगव्य चिकित्सा और प्राकृतिक कृषि पर बीएचयू में वैश्विक मंथन ||

वाराणसी :- काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कृषि विज्ञान संस्थान स्थित शताब्दी कृषि सभागार में अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव 2026 धनधेनु वैश्विक सम्मेलन 2026 का भव्य शुभारम्भ हुआ | यह तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम 14 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य गौ आधारित अर्थव्यवस्था,प्राकृतिक कृषि,पंचगव्य चिकित्सा,ग्रामीण उद्यमिता और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देना है | इस महोत्सव का संयोजन चार्टर्ड अकाउंटेंट धनंजय ओझा द्वारा किया जा रहा है जिनके नेतृत्व में देशभर के वैज्ञानिकों, किसानों,गौपालकों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है |

कार्यक्रम में जितेन्द्र प्रज्ञेय (अखिल विश्व गायत्री परिवार,शांतिकुंज),सुनील मंसिंघका (राष्ट्रीय कामधेनु आयोग), प्रो. गुरु प्रसाद सिंह (बीएचयू),डॉ.कुलदीप कुमार पांडे (चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू),पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी कमल टावरी,चार्टर्ड अकाउंटेंट धनंजय ओझा तथा पी.एन.द्विवेदी सहित कई विशेषज्ञों ने गौ आधारित कृषि,देसी गौवंश संरक्षण,पंचगव्य चिकित्सा और ग्रामीण उद्यमिता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए |

महोत्सव के दूसरे दिन 15 मार्च रविवार को प्राकृतिक खेती के प्रणेता पद्मश्री सुभाष पालेकर का विशेष संबोधन होगा जिसमें वे शून्य बजट प्राकृतिक खेती और गौ आधारित कृषि मॉडल पर मार्गदर्शन देंगे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button