मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

बिजली बिल बकाया होने पर नायब तहसीलदार ने उपभोक्ता के पिता को थाने में बिठवाया!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजली बिल बकाया होने पर बसूली को पहुंचे नायब तहसीलदार ने उपभोक्ता के पिता को थाने में बिठवाया

थाने में बैठे उपभोक्ता के पिता की हालत बिगड़ी,जिला अस्पताल रेफर

आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट

मैनपुरी कस्बा बेवर के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी एक युवक पर बिजली विभाग का बकाया होने को लेकर काटी गई आरसी को लेकर नायब तहसीलदार ने उपभोक्ता के पिता को ही थाने में बिठवा दिया।थाने में बैठे उपभोक्ता के पिता की हालत खराब होने के चलते उसे थाने से बेवर असपताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
उपभोक्ता कुलदीप कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने आजीविका चलाने हेतु 19मई वर्ष2014 में एक बेल्डिंग की दुकान किराए पर लेकर की थी जिसमे उसने एक विद्युत संयोजन कराया था।जुलाई माह2014 में जब कोई बिल उसे नहीं मिला तो उसने विभाग को लिखित शिकायत दी।15नवंबर 2014 को बिना कोई बिल दिए 24530रुपया बकाया दिखाकर उसका मीटर उखाड़कर उसका कनेक्शन काट दिया गया।पीड़ित उपभोक्ता द्वारा विभाग में बकाया धनराशि जमा कर कनेक्शन काटने के लिए अधिशाषी अभियन्ता से गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।20जून2018को डाक के माध्यम से उसे तीन लाख तिरासी हजार रुपये बकाए का एक नोटिस भेजा गया जिसे देखकर पूरा परिवार सदमे में पहुंच गया।पीड़ित द्वारा अधिशाषी अभियंता मैनपुरी समेत आलाधिकारियों से रिकवरी न किये जाने की गुहार लगाई गई लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

बुधवार सुबह नायब तहसीलदार भोगांव समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी उपभोक्ता के घर पहुंचे जहां उपभोक्ता के न मिलने पर उपभोक्ता के पिता रविन्द्र कुमार को बैठा लिया।थाना पुलिस को बुलाकर उक्त रविन्द्र को हवालात में बन्द करा दिया गया।थाने में बन्द रविन्द्र की हालत दोपहर में बिगड़ गयी।उसे दिल के दौरे की शिकायत होने पर सीएचसी बेवर ले जाया गया जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button