बिजनौर में प्रेमी के साथ घूम रही थी बहन भाई ने देखा तो प्रेमी कूद गया बाइक से बहन की मौत

आज बिजनौर के स्योहारा मे एक ऐसा मामला देखने को मिला जिसे देख रोंगटे खड़े हो गए प्रेमी और प्रेमिका दोनो बाइक से घूम रहे थे तभी अचनाक युवती के भाई ने दोनो को एक साथ देख लिया और उनको रोकने की कोशिश तो लड़का चलती बाइक से कूद गया ओर लड़की निचे सड़क पर गिर गई जिसमे लड़की की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।दरअसल स्योहारा की एक युवती अपने प्रेमी के साथ प्लेटिना बाइक से घूम रही थी जैसे ही दोनो स्योहारा के फुवारा चौक पर पहुँचे तभी अचानक युवती के भाई ने दोनो को एक साथ प्लेटीना बाइक पर देख लिया और बाइक को रोकने की कोशिश की तो युवती के प्रेमी ने बाइक नही रोकी और धामपुर रोड पर तेज स्पीड से भगा ली और आगे जाकर चलती बाइक से कूद गया जिसके कारण युवती निचे सड़क पर गिर गई जिसमे उसकी मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी जबकी युवती के भाई ने उसको अस्पताल ले गया था जहा डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया युवती के भाई की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और जाँच सुरु करदी फिलहाल युवती की मौत से परिजनों मे मातम छा गया






