चांदपुर में चली गोली युवक को शराब पिलाकर घर में घुसकर मारी गोली

दरअसल आपको बता दें कि चांदपुर इलाके में दबंग युवक ने पहले तो युवक को शराब पिलाई और बाद में घर मे घुसकर गोली मारकर फरार हो गया, गोली लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर इलाके के गांव हिलालपुर का है, जहां पर हिलालपुर के रहने वाले घायल नवीन का आरोप है कि गांव का ही महिपाल उसे गाड़ी पर बैठा कर ले गया और उसे शराब पिलाई, वही नवीन की माँ ने महिपाल पर उसके बेटे नवीन पर गोली मारने का भी आरोप लगाया है, गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और घायल अवस्था में युवक को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए नवीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, चान्दपुर पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।






