वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बालाजी पैलेस काशी में सजा “पंख एक नई उड़ान” एग्जीबिशन,51 स्टॉल्स पर उमड़ी भीड़

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

शॉपिंग से लेकर “इच्छा स्वाद” तक सब कुछ एक छत के नीचे,“पंख एक नई उड़ान” प्रदर्शनी खास ||

काशी में लगा फैशन और फूड का संगम,“पंख एक नई उड़ान” का 11वां एडिशन आयोजित ||

देशभर के हस्तशिल्पकारों का संगम, बालाजी पैलेस काशी में एग्जीबिशन बना आकर्षण का केंद्र ||

महिलाओं और युवाओं की पहली पसंद बना “पंख एक नई उड़ान” एग्जीबिशन ||

वाराणसी :- बालाजी पैलेस काशी महमूरगंज में शुक्रवार को “पंख एक नई उड़ान” एग्जीबिशन का किया गया भव्य आयोजन | यह इस प्रदर्शनी का 11वां एडिशन है जिसमें कुल 51 स्टॉल लगाए गए हैं इन स्टॉल्स में दिल्ली,मुम्बई, कानपुर,इलाहाबाद,पटना,गुजरात और वाराणसी के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संजय लोहिया,सुनीता लोहिया,मीना त्रिवेदी,पूजा मधोक,पूजा दीक्षित और अनुपमा राय उपस्थित रहीं | सभी अतिथियों ने एग्जीबिशन का अवलोकन किया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की | इस एग्जीबिशन का आयोजन एकता कपूर,गुंजन जालन और नेहा गिनोडिया द्वारा किया गया है उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न शहरों के व्यापारियों और हस्तशिल्पकारों को एक मंच प्रदान करना है |

प्रदर्शनी में फैंसी सूट,ज्वेलरी,साड़ियां,बैग -पर्स सहित कई आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगे हैं जो महिलाओं और युवाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं वहीं खाने -पीने के शौकीनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है | बालाजी पैलेस काशी द्वारा “इच्छा स्वाद” नाम से फूड स्टॉल लगाए गए हैं जो रवि शंकर राय के नेतृत्व में संचालित हो रहे हैं | यहां पिज़्ज़ा, बर्गर,चाऊमीन,डोसा,इडली सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं | यह एग्जीबिशन शहरवासियों के लिए खरीदारी और मनोरंजन का एक बेहतरीन अवसर बनकर उभरा है जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर इसका आनंद ले रहे हैं ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button