वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

शिक्षा हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है – डॉ राजीव सिंह ||

बच्चों में शिक्षा,संस्कार व संस्कृति देना जरूरी- प्रमोद मौर्य ||

वाराणसी :- विकास खण्ड चिरईगांव के प्राथमिक विद्यालय ग़ौराकलां में वार्षिक उत्सव के अवसर पर मेधावी छात्र एवं छात्राओं का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल आरती देवी ने व संचालन वरिष्ठ अध्यापिका रेखा उपाध्याय ने किया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ राजीव कुमार सिंह सदस्य राज्य संदर्भ समूह (एस आर जी) ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा अमल है जो हमें अच्छे व बुरे की पहचान कराती है शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है आगे कहा कि शिक्षक की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वह बेहतर से बेहतर मिसाल पेश करें शिक्षा हमें अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाती है हमारी यह कोशिश होनी चाहिए कि छात्र एवं छात्राएं शिक्षा के साथ संस्कार भी सीखें और देश का नाम रोशन करें |

गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मौर्य ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा का होना जरूरी है शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निर्धन परिवार के बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है | ग्राम प्रधान राजेश कुमार राजीव ने कहा कि स्कूल का एनुअल फंक्शन विद्यालय का प्रतिबिंब होता है शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके माध्यम से आप सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं |

भाजपा के पूर्व जिला संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ के रामाश्रय प्रजापति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में जो सरकारी स्कूल के प्रति नकारात्मकता फैली है वह दूर होगी जिससे कान्वेंट के नाम पर दुकानदारी करने वाले स्कूलों पर लगाम लगेगी | उर्दू बीटीसी टीचर वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक़ ने कहा कि सरकार प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेकों अनेक योजनाएं चला रही है हम सभी को इस योजना का लाभ उठाने के साथ अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में एडमिशन कराएं और अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाएं |

प्रिंसिपल आरती देवी ने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें,क्योंकि अधिकतर समय आपलोगों के बीच में बच्चे रहते हैं,नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन कराएं | वार्षिक उत्सव में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर धूम मचाए,बच्चों ने अपनी कला से उपस्थित लोगों को ताली बजाने और प्रशंसा करने को मजबूर कर दिया |

अतिथियों ने प्रत्येक कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त मेधावी छात्र एवं छात्राओं को स्मृति चिन्ह,अंकपत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया | इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया परीक्षा फल तीस मार्च को ही घोषित कर दिया गया था |

इस अवसर पर एस आर जी डॉ राजीव कुमार सिंह,ए आर पी श्रीनिवास सिंह, प्रिंसिपल आरती देवी,ग्राम प्रधान राजू, प्रधानाचार्य प्रमोद मौर्य,वरिष्ठ अध्यापिका रेखा उपाध्याय,डॉ एहतेशामुल हक़, सादिया तबस्सुम,अनीता सिंह, शशिकला,ज्योति कुमारी,शक्ति कुमारी, अनीता देवी,रीता,सोनी,आशा देवी,मनोज सिंह इत्यादि सहित भारी संख्या में अभिभावक ने भी भाग लिया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button