वाराणसी/उत्तरप्रदेश

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ वाराणसी में निकलेगी विशाल पदयात्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बीएचयू से नदेसर तक गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,हजारों लोग होंगे शामिल ||

नशे के खिलाफ काशी में बिगुल, चार अप्रैल को भव्य जनजागरण पदयात्रा ||

युवाओं को नशे से दूर करने के लिए वाराणसी में निकलेगी जागरूकता यात्रा ||

नशामुक्त प्रदेश की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेगा जनसमूह ||

वाराणसी :- नशामुक्त भारत,खुशहाल भारत,अपराध मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर कार्यरत भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा वाराणसी (काशी) द्वारा चार अप्रैल शनिवार को बीएचयू सिंह द्वार से लेकर कटिंग मेमोरियल ग्राउंड नदेसर तक विशाल नशामुक्त पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है | यात्रा में हजारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं नगरवासियों ने समाज को नशामुक्त परिवार अपराध मुक्त समाज बनने का संदेश देंगे | साथ ही नशामुक्ति का शंखनाद करते हुए सरकार से नशामुक्त प्रदेश की मांग उठाई जाएगी |

कार्यक्रम में पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम से संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूप पूजा शुक्ला,संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी व चेतना आरूणी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी | भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा वाराणसी (काशी) द्वारा आयोजित नशामुक्त पदयात्रा का जगह-जगह संत, महात्मा,विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा |

मैदागिन स्थित पड़ारकर भवन मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे आयोजन समिति ने बताया कि यह अभियान समाज में जागरूकता लाने और युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है | नशामुक्त काशी” के विराट लक्ष्य के अंतर्गत वाराणसी में होने वाली विशाल ‘पदयात्रा’ में आप सभी का ससम्मान आवाहन |

जनजागरण पदयात्रा का आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन की केन्द्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा पूजा शुक्ला, केन्द्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न अजय अवस्थी एवं सिद्धाश्र मचेतना आरुणी के सान्निध्य में किया जायेगा |

पदयात्रा का रूट
बीएचयू सिंह द्वार से पदयात्रा शुरू हॉकर रविन्द्रपुरी रोड,आईपी विजया तिराहा, कमच्छा,कुबेर चौराहा,सिगरा तिराहा, इंग्लिशिया लाईन,फूलमंडी,मलदहिया चौराहा,पटेल चौक,अंधरापुल,नदेसर होते हुए बड़ी कटिंग ग्राउण्ड नदेसर पर जाकर होगा समापन |

पत्रकार वार्ता मे मुख्य रूप से भगवती मानव कल्याण संगठन वाराणसी के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा,रमेश चन्द्र मिश्रा केंद्रीय प्रवक्ता भगवती मानव कल्याण संगठन,श्रीराम सिंह गौर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय शक्ति चेतना पार्टी,सुनीता त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button