कन्नौज-उत्तरप्रदेशन्यूज़

फूड इंस्पेक्टर की अवैध वसूली के खिलाफ बन्द रहा किराना बाजार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

फूड इंस्पेक्टर की अवैध वसूली के खिलाफ बन्द रहा किराना बाजार

  • लोग नमक खरीदने तक को तरसे
  • बाइक जुलूस निकाल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने दिखाई ताकत

जनपद कन्नौज जिला ब्यूरो महमूद मंसूरी

छिबरामऊ, कन्नौज। फूड इंस्पेक्टर अरविंद कुमार साहू की अवैध वसूली के खिलाफ व्यापारियों का रोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज दूसरे दिन दोपहर तक किराना बाजार बंद रहा जो विधायक अर्चना पांडेय के आश्वासन पर खोल दिया गया। बाजार बंदी को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बाइक जुलूस निकालकर अपनी ताकत दिखाई।
दुकानें बंद करने के बाद सभी किराना व्यापारी पुरानी गुड मंडी में एकत्र हुए और फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उसे तत्काल हटाने की मांग की। यहां मौजूद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने फोन पर विभाग के डीओ उमेश प्रताप सिंह और फिर अरविंद साहू से भी बात की। इस दौरान उन्होंने दोनों अधिकारियों से यहां आकर व्यापारियों के बीच बैठकर वार्ता करने को कहा ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके। उधर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने जिलाधिकारी को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई की करने को कहा। उन्होंने व्यापारी नेताओं से कहा गुरुवार को गुड मंडी में व्यापारियों की बैठक बुलाई जाए। इसमें दोनों अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस आश्वासन पर दोपहर बाद बाजार बंदी खत्म कर दी गई।
इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सभासद रमाकांत त्रिपाठी पप्पी, चंद्रभान गुप्ता मुन्ना, प्रियांशु गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता, दीपांक दुबे, लालू, अतुल मिश्रा, अमित तिवारी, रानू एसके किराना, संजीव गुप्ता गांधी, इमरान, लल्ला बाबू, सुधीर गुप्ता, बबलू दुबे, सत्यनारायण वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता व अब्दुल रहमान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button