मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

प्रेमी युगल की तमंचे से जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश, प्रेमिका की मौत प्रेमी की हालत गंभीर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

खून से लथपथ मिले प्रेमी युगल,तमंचे से जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश, प्रेमिका की मौके पर मौत प्रेमी की हालत गंभीर

जनपद मैंनपुरी
रिपोर्ट अमन कुमार

एंकर:- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। जहां प्रेमी जोड़े ने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया है। दोनों ही के शव खून से लथपथ मिले हैं। जहां प्रेमिका ने मौके पर दम तोड़ दिया वही प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों युगलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां प्रेमिका को मृत घोषित कर प्रेमी का गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल से सैफई अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

बीओ:-मामला बेवर थाना क्षेत्र के गग्गरपुर मार्ग का बताया जा रहा है। जहां पुलिस को सड़क किनारे पड़े प्रेमी युगल के गोली मारने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को मामले की सूचना दें मौका ए वारदात पर युवती का शव मौके पर पड़ा मिला। जबकि युवक गंभीर हालत में झाड़ियों के किनारे तड़पता हुआ मिला। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार पहचान करने पर युवक का नाम अंकित पुत्र इंद्रपाल निवासी बसैत बैरागपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी और युवती का नाम सोनी शाक्य निवासी पश्चिमी काजी टोला बेवर की रहने वाली है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है उसके परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं।

बाइट कमलेश दीक्षित पुलिस अधीक्षक मैनपुरी

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button