प्रेमिका को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारी गोली

प्रेमिका को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारी गोली
– घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधीक्षक सहित फॉरेंसिक टीम ने की छानबीन
रिपोर्टर महमूद मंसूरी
छिबरामऊ, कन्नौज। रविवार की शाम नगला लछिराम के पास दिल दहला देने वाली घटना को एक युवक ने अंजाम देते हुए प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और खुद को भी गोली मार ली। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर छानबीन की। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी 20 वर्षीय आकाश राजपूत पुत्र अखिलेश राजपूत बीएससी फर्स्ट ईयर का छात्र है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में ही पढ़ने वाली ग्राम बिशनगढ़ रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के पास निवासी बृजेश शाक्य की पुत्री पायल के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते रविवार की शाम लगभग 4 बजे युवक ने युवती को मिलने के लिए लछिराम नगला गांव से कुछ दूरी पर खेतों के पास बुलाया और किसी बात की नाराजगी के चलते युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार ली। युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को सौ शैया अस्पताल से तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़प्पा मच गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद व फोरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन की। युवती के शव को सौ शैया अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल पर युवक की बाइक तथा युवती की साइकिल और एक 315 बोर का तमंचा एवं दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।


















