अराजक तत्वों ने बाबा के झोपड़ी नुमा आश्रम में लगाई आग बाबा को जिंदा जलाने का प्रयास,बाबा ने आग से निकाल कर बचाई अपनी जान घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

अराजक तत्वों ने बाबा के झोपड़ी नुमा आश्रम में लगाई आग बाबा को जिंदा जलाने का प्रयास,बाबा ने आग से निकाल कर बचाई अपनी जान घटना से ग्रामीणों में आक्रोश
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोधकुमार
मैनपुरी– किशनी थाना क्षेत्र के गांव में अराजक तत्वों द्वारा बाबा की झोपड़ी में आग लगाने और बाबा को जिंदा जलाने का मामला निकाल कर सामने आया है। बाबा अपने झोपड़ी में बीती रात सो गए किसी ने बाहर से आग लगा दी बाबा को जानकारी होगी तो उन्होंने जलती हुई आग से निकाल कर अपने प्राण बचाए झोपड़ी में रखा सामान सारा जल गया ग्रामीणों ने अर्ध तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही है।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव बसैत बैरागपुर से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रविंद्र कुमार सिंह पुत्र सावरेशन सिंह बाबा बनकर कई सालों से बजरंगबली की पूजा अर्चना करते हुए अपने झोपड़ी नुमा आश्रम में रहते हैं। बाबा रोजाना की भाँती खाना खा पीकर अपने झोपड़ी नुमा आश्रम में दरवाजे बंद करके उसमें सोने के लिए चले गए तभी बीती रात किसी अराजक तत्व ने बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर दरवाजे पर ईंधन रखकर आग लगा दिया और वहां से भाग गया। थोड़ी देर में ही आग नहीं विकराल रूप धारण कर लिया बाबा को जब जानकारी मिली जब उनका सोते समय धुएँ से दम घुटने लगा और आग की तपिश उन तक पहुंच गई। उन्होंने कुंडी खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी थी उन्होंने ईंटों से बनी कच्ची दीवार तोड़कर झोपड़ी से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने से उनकी झोपड़ी में रखा रजाई गद्दे और सामान आग में जलकर राख हो गया। बाबा ने रात में ही 112 पुलिस को सूचना दी। बाबा के साथ हुई घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों और बाबा ने पुलिस को तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


















