प्राथमिक विद्यालय काजीहार में मनाई गई गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

प्राथमिक विद्यालय काजीहार में मनाई गई गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
छिबरामऊ/ कन्नौज ।जनपद के विकास खण्ड छिबरामऊ अंतर्गत प्राथमिक विधालय काजीहार में बड़े धूम धाम से गाँधी जयन्ती मनाई गई। और महान पुरषों को याद किया गया उनके चित्रों पर पुष्प व फूल माला पहना कर नमन किया गया आध्यापक राजेश कुमार ने छात्र छात्राओं को संदेश देते हुए बताया 2 अक्टूबर का दिन गाँधी जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। गाँधी जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिन है। अपने आस पड़ोस को साफ रखने का प्रयास करना चाहिए ताकि हम सभी बीमारियों से दूर रहे। गाँधी जयंती के अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान महात्मा गाँधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने महा पुरुषों के नाम के जयकारे लगाए। तथा बिधालय के छात्र छात्राओं ने ला तिरंगे को हाथ में उठाकर बिधालय से लेकर मुख्य मार्ग से होकर पूरे गाँव में रैली निकाल कर नारे बाजी करते हुए बिधालय में पहुँच कर रैली समाप्त की महापुरुषों के आदर्शो पर चलने का पाठ पढ़ाया गया।


















