बड़े धूम धाम से मनाई गई गाँधी जयन्ती,निबन्ध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बड़े धूम धाम से मनाई गई गाँधी जयन्ती,निबन्ध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
गुरसहायगंज/तेराजाकेट:जनपद कन्नौज की कोतवाली गुरसहायगंज अंतर्गत बीजेपी स्कूल में बड़े धूम धाम से गाँधी जयन्ती मनाई गई। और महान पुरषों को याद किया गया उनके चित्रों पर पुष्प व फूल माला पहना कर नमन किया गया2 अक्टूबर का दिन गाँधी जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। गाँधी जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का प्रण लेना चाहिए। अपने आस पड़ोस को साफ रखने का प्रयास करना चाहिए ताकि हम सभी बीमारियों से बचें रह सकें।
यह बात प्रधानाचार्य अमित कुमार यादव ने कही। सोमवार को तेराजाकेट जी टी रोड स्थित बाबू जागेश्वर प्रसाद मेमोरियल इण्टर कालेज में गाँधी जयंती के अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान महात्मा गाँधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के साथ माँ सरस्वती के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस पर अवसर पर विद्यालय के सीनियर वर्ग के छात्र/छात्राओं ने आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्रों को अपने शब्दों में उल्लखित किया। निबन्ध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग कक्षा 10 की छात्रा आकांक्षा यादव प्रथम, कक्षा नौ की छात्रा श्रृष्टि द्वितीय तथा कक्षा आठ की नैन्सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसके अलावा जूनियर वर्ग से कक्षा तीन की शिखा प्रथम, कक्षा पाँच की श्रृष्टि यादव तथा कक्षा एक की सिम्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर शिक्षक मनमोहन सिंह, वीरेन्द्र सिंह, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, सरनाम सिंह, ऊरूज आलम, ओमेन्द्र सिंह, अमन यादव, फूल मोहम्मद, अखिलेश कुमार, रंजीत कुमार, विकास कुमार, जगदीश चन्द्र, शिवकुमार, इतेन्द्र सिंह, सचिन कुमार, श्रीमती आरती राजपूत, श्रीमती अल्का दुबे, श्रीमती दीपिका तिवारी, शिवानी सिंह, सन्ध्या यादव, वैष्णवी पाल, शिवम पाल, आरती देवी, सलोनी, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, शालिनी, शिवानी दुबे, नेहा दुबे, सुचेता, नाजरीन बानो, पुष्पा देवी सहित कई शिक्षक व शिक्षिकाएँ मौजूद रहीं।


















