कन्नौज-उत्तरप्रदेश

साबरमती के संत की मनाई हर्षो उल्लास के साथ जयंती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

साबरमती के संत की मनाई हर्षो उल्लास के साथ जयंती

कन्नौज। इंदरगढ़ के पटेल नगर स्थित दास कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर महात्मा गांधी जयंती का आयोजन हर्षोल्लाह के साथ किया गया। महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दास कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के प्रबंधक मो मुनव्वर ने बताया की मजबूती का नाम महात्मा गांधी है। उन्होंने बताया गांधी जी द्वारा सत्य अहिंसा परमो धर्म पर कार्य किया गया ।वह लोग गलत है जो कहते हैं मजबूरी का नाम महात्मा गांधी। शिवानंद वर्मा ने बच्चों को गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गांधी जी के देश के प्रति योगदान और समर्पण की बात कही। दर्शन राजपूत ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। ग्राम पंचायत मनिकापुर के प्रधान अनुज पटेल ने बच्चों को शिक्षा के प्रति तथा लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी जयंती के जीवन में प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया । इस अवसर पर बबलू खान , विनीत सिंह , निकेता , अनुज ,सोनम सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button