काशीपुर-उत्तराखण्ड़
प्राचार्य और सहायक अध्यापक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

काशीपुर/ उत्तराखंड (रिजवान अहसन ) इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कुमाऊं के जनपद उधम सिंह नगर में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ा प्रहार किया है। जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा कलां में तैनात प्रिंसिपल और सहायक टीचर को विजिलेंस की टीम ने 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में कार्यवाही करते हुए विजिलेंस टीम ने सीआरसी काशीपुर ब्लॉक में नियुक्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।






