काशीपुर में भी गरजा धाकड़ धामी का बुलडोजर,आरोपी जेल में और प्रशासन ने ढहाया घर

काशीपुर/ उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,, उत्तराखंड सरकार ने आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह ही अपराधियों को सख्त संदेश देने के उद्देश्य से यहां छात्रा पर प्राणघातक हमला करने के आरोपी फरदीन के मौहल्ला खालसा स्थित घर पर आनन फानन में बिना नोटिस दिए मनमाने तरीकें से बुलडोजर चलावा दिया।
विदित हो कि तीन दिन पूर्व मौहल्ला खालसा निवासी फरदीन पुत्र रिजवान ने कोचिंग सेंटर जा रही एक छात्रा पर पाटल से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ केस दर्ज कर मात्र आठ घंटे के भीतर आरोपी फरदीन तथा उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी के भाई को भी पुलिस ने दबोच लिया। कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशासन वृहस्पतिवार दोपहर मुख्य आरोपी फरदीन के घर पहुंचा और उसके मकान की नाप-जोख करने के बाद बुलडोजर चला दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। ज्ञात रहे कि इस घटना को लेकर स्थानीय हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त था और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जनभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तुरंत एक के बाद एक एक्शन लिया। इसी क्रम में आज बुलडोजर की ये कार्यवाही अमल में लाई गई। हालाकि समाज के एक बड़े और बुद्धिजीवी वर्ग ने प्रशासन की इस कार्यवाही की कड़ी आलोचना की है समाज के एक वर्ग का मानना है की आरोपित युवक ने जो जुर्म किया है वो कड़ी निन्दा के दायरे में आता है और कानूनी रूपं से उसको इसकी सख्त सजा मिलनी ही चाहिए,परंतु आज जिस प्रकार से निगम और प्रशासन ने शहर में बुलडोजर की प्रथा का आगाज किया है वो किसी भी तरह उचित और न्याय पूर्ण नही है,बिना कानूनी नोटिस के आनन फानन में किसी के भी आशियाने को उजाड़ देना गैर संवैधानिक है जो की इक वर्ग विशेष के खिलाफ घृणात्मक मानसिकता को दर्शाता है जिससे की 2024 लोक सभा के इलेक्शन से पहले की घृणित राजनीति का ही दुष्परिणाम है वही दूसरी ओर कुछ लोगो ने इस घटना पर प्रशासन का खुल कर समर्थन भी किया है
बुलडोजर की कार्यवाही के दौरान तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाल मनोज रतूड़ी, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।






