प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की जान व माल तथा बाढ़ में फंसे लोगों को पूरी सुरक्षा व उनके खान-पान सहित सभी आवश्यक जरूरतों की व्यवस्था हो चाकचौबंद-प्रभारी मंत्री बिजनौर श्री कपिल देव अग्रवाल





बिजनोर- प्रभारी मंत्री बिजनौर श्री कपिल देव अग्रवाल ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की जान व माल को सुरक्षित रखने तथा बाढ़ में फंसे लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हुए उनके खान-पान सहित सभी आवश्यक जरूरतों की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
BIJNOR- 15 JULY, 2023
माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रभारी मंत्री बिजनौर कपिल देव अग्रवाल ने जिला बिजनौर में निरंतर रूप से होने वाली बरसात के दृष्टिगत अधिकारियों गंगा कटान रोकने, प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की जान व माल को सुरक्षित रखने तथा बाढ़ में फंसे लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हुए उनके खान-पान सहित सभी आवश्यक जरूरतों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पूरी स्थिति का विश्लेषण करने तथा हालात सामान्य होते ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के लिए परफेक्ट योजना बनाकर वहां कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। इसी के साथ ही न्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक गांव के चौराहों पर बाढ नियंत्रण कन्ट्रोल रूम का नम्बर लिखवाना सुनिश्चित करें।
माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रभारी मंत्री बिजनौर श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज साम 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार बिजनौर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों मालन डैबलगढ, गलखा देवी मंदीर के अकास्मिक दौरा करने के बाद जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दे रहे थे।
मंत्री जी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी काफी संवेदनशील हेै तथा वह बाढ़ विभीषिका से आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति से लड़ा नहीं जा सकता, लेकिन किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी, इसको लेकर सरकार और प्रशासन सतर्क एवं सजग है। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा राहत एवं बचाव कार्यों के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा.निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्र में एवं अन्य नदियों से होने वाले जल भराव की स्थिति के प्रभावी रोकथाम के लिये उपस्थित अधिकारियों को फ्लड मैनेजमेंट प्लान तैयार कर उसका क्रियान्वयन करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में अत्यधिक बरसात से जनजीवन, पशुधन और खेती पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है। राज्य सरकार सभी प्रभावित जनों की सुरक्षा और भरण.पोषण के लिए आवश्यक प्रबंध करने को प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बाढ़ के कारण पानी में डूबने से हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त करते हुए मंत्री जी ने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुरूप राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं बाढ़ क्षेत्रों से निकाले गए लोगों को तत्काल मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि यह संवेदना और सहयोग का समय है, इसलिए बाढ़ कार्य में लगे अधिकाकरी एवं कर्मचारी पूरी टीम भावना केे सााि एकजुट होकर कार्य करे। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न जलजनित/मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार की आशंका होती है, इसके अलावा सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। उक्त हालात के दृष्टिगत राहत शिविरों के पास ही मेडिकल कैम्प में एंटी स्नेक इंजेक्शन तथा अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरविंद कुमार सिंह सहित समस्त उप जिलाधिकारी व संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


















