प्रदेश के सभी निकायों में दो दिन के अंदर शपथ ग्रहण कराने के निर्देश जारी

देहरादून/उत्तराखंड (रिज़वान अहसन),,,देव भूमि उत्तराखंड के निकायों में निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों को दो दिन के अंदर शपथ दिलवाई जाएगी। शासन ने सात फरवरी तक शपथ ग्रहण करवाने के निर्देश जारी किए हैं। शहरी विकास विभाग की ओर से तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार 7 फरवरी
तक सभी निकायों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सभी निकायों का बोर्ड अस्तित्व में आ जायेगा और काम शुरू होंगे।
प्रदेश के सभी नगर निकायों में 23 जनवरी को मतदान हुए और 26 जनवरी को परिणाम घोषित हुए। लेकिन करीब सप्ताह भर से अधिक समय बीतने के बाद भी सभी को यह इंतजार था कि शपथ ग्रहण कब होगा। अब शहरी विकास विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 31 जनवरी तक अधिसूचना जारी थी जिसके बाद नियमानुसार सात दिनों के अंदर शपथ ग्रहण आहूत होना था ऐसे में सभी निकायों में सात फरवरी तक नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण करवाई जाए। वहीं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा कहा गया है कि छह और सात फरवरी को सभी निकायों में शपथ ग्रहण करवा दी जाएगी।




























