प्रतिबंधित नारकोटिक ड्रग्स के साथ धरा गया फर्जी मेडिकल स्टोर स्वामी

जसपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,, नगर में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने प्रतिबंधित 144 कैप्सूल , 75 टैबलेट और 44 इंजेक्शन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त का चालान कर कोर्ट में पेश किया । सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वरिष्ट पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम गश्त के दौरान मौहल्ला जुल्हान डॉक्टर हनीफ वाली गली से प्रतिबंधित दवाइयों के साथ नशा तस्कर राजकुमार पुत्र आनंद कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 144 कैप्सूल ट्रमदोल , 15 टैबलेट ट्रमदोल , 60 टैबलेट अल्प्राजोलम व 44 इंजेक्शन पेंटाजोसिने प्रतिबंधित दवाइयां काले रंग की पन्नी से बरामद की है । उन्होंने बताया कि अभियुक्त राजकुमार मौहल्ला जुल्हान में मेडिकल स्टोर चलाता है और मेडिकल स्टोर का लाईसेंस अभियुक्त के भाई चन्द्रपाल के नाम पर है , मेडिकल स्टोर की आड में राजकुमार काफी समय से युवा लडको को प्रतिबंधित दवाईया नशा करने के लिए बेच रहा था । जो दवाईया एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा अति आवश्यक स्थिति में रिकमन्ड की जाती है उन दवाईयो को राजकुमार द्वारा बिना डाक्टर की रिकाम्डेशन पर नशे के उद्देश्य से बेच रहा था । पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया । पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिहं , एसएसआई अनिल जोशी , एसआई कौशल भाकुनी , एसआई जावेद मलिक , एसआई ललित सिंह , कांस्टेबिल अनुज वर्मा,जमशेद अली, कुलदीप सिहं, कविता वर्मा, राजकुमार आदि शामिल है ।


















