पॉलिथीन की बिक्री रोकने को हुई छापेमारी।

पॉलिथीन की बिक्री रोकने को हुई छापेमारी।
11 हजार पांच सौ रुपए वसूले
नूरपुर। नगर पालिका परिषद नूरपुर ईओ अजीत सिंह ने कस्बे में पॉलीथिन की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ईओ ने पांच किलोग्राम पॉलीथिन व 11 हजार पांच सौ रुपए दुकानदारो से वसूले। रवीवार को नगर पालिका परिषद ईओ अजीत सिंह ने पुलिस बल व पालिका कर्मियो के साथ कस्बे में पॉलीथिन की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।इस दौरान ईओ ने नगर मे छापेमारी की।छापेमारी मे दुकानदारों के यहां पॉलीथिन मिली। उनसे 11 हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया।साथ ही पांच किलोग्राम पॉलीथिन भी जब्त की।ईओ अजीत सिंह ने बताया कि नगर के दुकानदारों को पॉलीथिन की बिक्री रोकने की चेतावनी दी है। लेकिन कुछ दुकानदार इसका पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानों पर पॉलीथन मिली। उनसे जुर्माना वसूल किया गया और आगे पॉलीथिन न रखने की चेतावनी दी है। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक वीर सिंह, जगवीर सिंह,कम्प्यूटर ऑपरेटर नासिर हुसैन,उपनिरीक्षक विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर विकास सिंह


























