नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

बंजर पडी चरागाह की भूमि को समतल कराकर ग्राम प्रधान ने बनाई चरागाह!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वर्षों से बंजर पडी चरागाह की भूमि का समतल कराकर ग्राम प्रधान ने उसमें चारे की बुआई की ताकि उसमें बनने वाली गौशाला में पलने वाले गौवंश को हरा चारा उपलब्ध हो सके।

बताते चलें कि नहटौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत तुराबनगर में वर्षों से चरागाह की 30 बिघा भूमि बंजर पडी थी। जिस कारण वह उबड खाबड हो गई थी। वर्तमान परिपेक्ष में किसानों को छुट्टा पशुओं की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिये शासन के निर्देश पर उक्त भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम प्रधान रामकुमार व उनके पुत्र मनीराम सिंह ने स्वयं रूचि लेते हुए जमीन का समतलीकरण कराकर स्वयं के संसाधनों से उसमें चारा की बुआई की। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ज्योति चौधरी, एडीओ पंचायत सुशील कुमार, पंचायत सचिव सौकेन्द्र सिंह, पंचायत सहायक दिव्या रानी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button