पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार


कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस व बाइक बरामद
दोनों बदमाशों पर विभिन्न जनपदों में एक दर्जन से अधिक अभियोग हैं पंजीकृत
फिरोजाबाद
20 जून को थाना नसीरपुर के गाँव नगला गिरधारी की ठार से 02 भैंस चोरी की हुई थी जिसमें पीछा करने पर बदमाश गाड़ी बोलेरो मैक्स पिकअप व चोरी की गई भैंसों को छोड़कर मौके से भाग गए थे दिनाँक 27 जून को मुखबिर की सूचना पर अपाचे सवार भैंस चोर गैंग के 02 शातिर बदमाशों का पुलिस टीम थाना नसीरपुर व नगला खंगर द्वारा घेराबंदी करके गुढ़ा अंडर पास के नजदीक लखनऊ एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना नसीरपुर पुलिस एवं थाना नगला खँगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 27जून की रात्रि को लखनऊ एक्सप्रेस वे गुढ़ा अण्डरपास के पास बाइक सवार बदमाशों की घेराबन्दी की गयी, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी । खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने जबावी कार्यवाही करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों आशीष, और अखिलेश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद की गयी है । दोनों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है ।


















