उत्तराखंडखबरों की खबर

पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में नशा तस्करों के विरूद्ध की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

वही कोटद्वार पुलिस की क्षेत्र में रहती है पैनी नजर

कोटद्वार पुलिस ने 3 पेटी 07 बोतल अवैध शराब के साथ 03 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान (1) अभियुक्त रमेश थापा को सिद्धबली मन्दिर के पास से 58 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (2) अभियुक्त महावीर सिंह को मोटाढ़ाग चौराहे के पास से 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (3) अभियुक्त मतलूब को आमपड़ाव के पास से 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button