पुत्री के साथ मारपीट व गर्भपात कराने का लगाया आरोप

पुत्री के साथ मारपीट व गर्भपात कराने का लगाया आरोप
पीड़िता दहलीज पर बैठी रही ससुराल वाले फरार
स्योहारा।एक बेरहम ससुराल ने अपनी बहु को बाहर निकाल कर घर में ताला जड़ कर सब फरार हो गए जबकि पीड़िता ससुराल की दहलीज पर अंदर जाने की गुहार लगाती रही.
क्षेत्र के ग्राम मीरापुर निवासी सतवीर सिंह पुत्र प्रेम कुमार ने थाने में दी एक तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री मोनिका का विवाह दो वर्ष पूर्व ग्राम बिड रा थाना नूरपुर निवासी आकाश पुत्र सुशील के साथ पूरे दान दहेज के साथ किया था,लेकिन शादी के बाद से ही उसकी पुत्री के साथ उसका पति आकाश,ससुर सुशील,तहेरा ससुर दीपक,आकाश का नाना बाबू राम मारपीट करते आ रहे हैं कई बार समझाने के बावजूद भी उक्त लोग अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं जिसके चलते पूरा मामला अब कोर्ट में भी विचाराधीन है .सतवीर सिंह ने बताया की इस बीच कुछ गण मान्य लोगो की सहमति के बाद उसने अपनी पुत्री को ससुराल भेज भी दिया था जिसके बाद मोनिका गर्भवती हुई तो उपरोक्त लोगो ने धामपुर के एक अस्पताल ले जाकर जबरन मोनिका का गर्भपात करा दिया जब हम अस्पताल पहुंचे सभी लोग मोनिका को छोड़कर भाग गए जबकि उसकी पुत्री की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसकी पुत्री को ससुराल में घुसने भी नही दिया जा रहा है और हम बात करने जाते हैं तो हमसे भी मारपीट की जाती है.
जबकि मोनिका ससुराल जाने और पति के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है लेकिन उसका घर बसाने में पुलिस भी मदद नही कर पा रही है।जबकि आज पीड़िता और उसके परिजनों द्वारा जमा होते देख मौके पर नूरपुर पुलिस जाकर मामला शांत कराया
पुलिस ने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है फिर भी जांच कर कार्यवाही की जाएगी।


















