उत्तराखंड

पहले शिक्षक फिर रिश्तेदार ने किया दसवीं के छात्र के साथ कुकर्म,गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सितारगंज /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में अध्यनरत 13 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक ने कुकर्म किया। इसके बाद मौका लगते ही छात्र के रिश्तेदार ने भी पीड़ित का शारीरिक उत्पीड़न किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय छात्र प्रतिष्ठित विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्यनरत है। वरिष्ठ उप निरीक्षक हरविंदर कुमार ने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षक लवी कुमार ने छात्र के साथ कुकर्म किया। घटना करीब 6 माह पुरानी है। इसके बाद छात्र के रिश्तेदार ने भी छात्र के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। बालक के साथ घटी करतूत की जानकारी जब परिजनों को लगी तब उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने छात्र का मेडिकल परीक्षण करने के बाद लवी कुमार और पीड़ित के करीबी रिश्तेदार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद छात्र और उसके परिजन सहमे हुए हैं।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button