पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा आतंकियों के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं-डॉ. नफीस गुलरेज़ अंसारी

रिपोर्टर विकास सिंह
पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा आतंकियों के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं
डॉ. नफीस गुलरेज़ अंसारी
नूरपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर के पूर्व ज़िला अध्यक्ष डॉ. नफीस गुलरेज़ अंसारी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले को कायराना और अमानवीय करतूत करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हिंसक घटनाओं को अंजाम देने वाले तत्व इंसानियत के दुश्मन हैं और उनका मकसद देश में दहशत फैलाना है।डॉ. गुलरेज़ ने केंद्र सरकार से मांग की कि हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी कायराना हरकत करने का साहस न कर सके। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और अब समय आ गया है कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त किया जाए।उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए और देश की धरती को इन खूनी और वहशी तत्वों से मुक्त किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की जनता को एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए।डॉ. गुलरेज़ ने कहा, “आतंक और नफरत की हार तय है। जरूरत है तो सिर्फ मजबूत इरादों और सख्त कार्रवाई की। आतंकवाद के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं होनी चाहिए और इन्हें इनके गुनाहों की सज़ा जल्द से जल्द मिलनी चाहिए।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, “जो कुछ हुआ है वह इस्लाम नहीं, बल्कि आतंकवाद है, और इस घिनौनी हरकत की सज़ा बहुत जल्द आतंकवाद को भुगतनी होगी।अंत में डॉ. गुलरेज़ अंसारी ने समाज से अपील की कि वे ऐसे संवेदनशील समय में एकजुट रहें और आतंकियों के मंसूबों को विफल करने में अपनी भूमिका निभाएं।


















